लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम बीजाथल की घटना
रिपोर्टर: राकेश शर्मा, रियाँबड़ी (नागौर)
रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम बीजाथल में शनिवार को लूणी नदी के बहाव क्षेत्र में मछली पकड़ने गए एक युवक की पैर फिसलने से गहरे खड्डे में डूबकर मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
SDRF की मदद से निकाला गया शव
सूचना मिलते ही जसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नागौर से बुलाई गई SDRF टीम ने बांस की सहायता से लाइन सर्च अभियान शुरू किया। कॉन्स्टेबल रवि कुमार ने डीप डाइविंग सेट का उपयोग कर करीब 20 फीट गहराई में उतरकर युवक का शव बरामद किया और स्थानीय प्रशासन को सौंपा।
शव को मोर्चरी में रखा गया
जसनगर थाना पुलिस ने शव को रियाँबड़ी के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
मृतक की पहचान
मृतक युवक की पहचान उगमाराम उर्फ रामकरण बावरी (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम बीजाथल के रूप में हुई है।
