Home latest कोटपूतली में सुरक्षा सखी पखवाड़ा

कोटपूतली में सुरक्षा सखी पखवाड़ा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष बैठक आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली में सुरक्षा सखी पखवाड़ा के तहत जिला स्तर पर सुरक्षा सखी और थानों पर नोडल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली-बहरोड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने की। जिले के विभिन्न थानों से चयनित 39 सुरक्षा सखियों और नोडल अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

बैठक के दौरान वैभव शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं के कानूनी अधिकारों, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा लेन सिस्टम से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा की। इसके साथ ही बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा सखियों से अपराधों की सूचना समय पर देने और पुलिस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सखी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए चलाया जा रहा महत्वपूर्ण अभियान है।

यह बैठक महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version