Home latest खाटूश्यामजी का मेला कल से, रींगस से खाटू नो व्हीकल जोन

खाटूश्यामजी का मेला कल से, रींगस से खाटू नो व्हीकल जोन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर से योगेश ऋषिका

 

आईजी ने की पुलिस, जिला कलेक्टर ने लगाए सेक्टर प्रभारी, साढ़े 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

खाटू श्याम जी सीकर। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। खाटू धाम में श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचना शुरू हो गए हैं। खाटूश्यामजी के फाल्गुन मेले में इस बार करीब 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर पुलिस, प्रशासन और श्रीश्याम मंदिर कमेटी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

रींगस से खाटू कस्बे तक नो व्हीकल जोन

रींगस से खाटू कस्बे तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। खाटू पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए नो व्हीकल जोन बनाया गया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मेले के लिए 21 फरवरी 28 फरवरी तक 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। ये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 2 पारियों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे व रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे।

मेला ड्यूटी को 22 सेक्टर में बांटा गया

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि तहसीलदार व RAS स्तर के अधिकारियों को मेले में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिसकर्मियों के लिए मेला  ड्यूटी को 22 सेक्टर में बांटा गया है। आज जयपुर रेंज आईजी एच. राघवेंद्र सुहास ने मेला ड्यूटी से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों की पुलिस ब्रीफिंग की और मेले से जुड़े सभी अहम दिशा-निर्देश दिए।

आईजी‌ सुहास ने बताया कि खाटूश्यामजी मेले के लिए करीब साढ़े 4 हजार पुलिस कर्मियों का जाब्ता लगाया गया है, सभी पुलिसकर्मी तीन शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार VIP दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था इस बार बंद रखी गई है। रोजाना लगभग 5 लाख लोग श्याम बाबा के दर्शन करेंगे। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक लगातार भीड़ बनी रहने की संभावना है।

स्थानीय परीक्षार्थी युवकों के लिए राहत

आईजी‌ सुहास ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुविधा और 12वीं बोर्ड परीक्षा को देखते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर वे आराम से आ जा सकेंगे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के 16 सेक्टर्स बनाए गए हैं। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए चैन और लिंक रोड की व्यवस्था की गई है, ताकि खाटू कस्बे में रहने वालों को मेले के दौरान असुविधा का सामना ना करना पड़े।

आईजी‌ सुहास ने बताया कि आज सभी पुलिसकर्मियों को एक साथ मेला ड्यूटी से जुड़े दिशा निर्देशों के लिए ब्रीफ किया गया है। 7 जगह पर व्हीकल पार्किंग का इंतजाम किया गया है, इनमें से 5 बड़े पार्किंग एरिया है और 2 छोटे पार्किंग एरिया हैं, जहां लोग आसानी से वाहन पार्क कर सकेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालु पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद ई रिक्शा के जरिए और पैदल चलकर बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। QR कोड और स्क्रीन के माध्यम से लोग आसानी से पार्किंग आदि के बारे में जानकारी ले सकेंगे। पुलिस ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, एडिशनल SP डॉ. तेजपाल सिंह, खाटूश्यामजी डीएसपी राव आनंद समेत बड़ी संख्या में मेले से जुड़े सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Previous articleजमीनी विवाद में गोली चली, एक घायल
Next articleनागौर में रसद विभाग ने पकड़ी अवैध गैस एजेंसी
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version