Home latest प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा शर्मा ने रचाई...

प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा शर्मा ने रचाई शादी

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर के ताज आमेर होटल में वैदिक रीति से लिए सात फेरे
देश-विदेश से पहुंचे संत–महात्मा और सेलिब्रिटीज
जयपुर। प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की बेटी शिप्रा शर्मा शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए। दोनों ने जयपुर के प्रसिद्ध ताज आमेर होटल के जयगढ़ लॉन में भव्य वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।
वैदिक रीति से हुई मुख्य विवाह रस्में
सुबह करीब 11:15 बजे दूल्हे इंद्रेश उपाध्याय मंडप में पहुंचे, जबकि दुल्हन शिप्रा शर्मा दोपहर 12:00 बजे गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर मंडप में आईं। तिरुपति बालाजी मंदिर के गुंबद की तर्ज पर तैयार किए गए विशेष मंडप में 3 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह सम्पन्न हुआ।
हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से आए 101 आचार्य–पंडितों ने पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संस्कार करवाए।
दिग्गज संतों और सेलेब्रिटीज की मौजूदगी
इस शुभ अवसर पर कई संत–महात्मा, समाजसेवी और प्रसिद्ध कथावाचक मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
धीरेंद्र शास्त्री
कवि कुमार विश्वास
देवी चित्रलेखा
भागवत प्रभु
सहित अनेक साधु–संत और बड़े सेलिब्रिटी शामिल रहे।

धीरेंद्र शास्त्री को विवाह के दौरान इंद्रेश उपाध्याय से आत्मीयता से मिलने हंसी ठिठौली करते हुए भी देखा गया।
सेहराबंदी से लेकर रिसेप्शन तक चला समारोह
विवाह से पहले सुबह 8:30 बजे सेहराबंदी की रस्म हुई। रात को बारात की पारंपरिक निकासी के बाद शाम को जयमाला और भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई।
गुरुवार को मेहंदी समारोह में पहली बार दूल्हा–दुल्हन साथ में स्टेज पर नजर आए। संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सिंगर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी और कई स्टार कलाकारों ने डांस कर महफ़िल जमाई।
सभी ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में मौजूद सभी संत–महात्माओं, गणमान्य लोगों और कलाकारों ने नवदंपत्ति इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version