Home latest कला और साहित्य की नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, कमला शंकर फाउंडेशन...

कला और साहित्य की नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, कमला शंकर फाउंडेशन का गठन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। शिक्षा, साहित्य और कला के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रोफेसर शंकर प्रसाद शुक्ल की स्मृति में कमला शंकर फाउंडेशन का गठन किया गया है। जयपुर में शनिवार को फाउंडेशन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, साहित्य, कला, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र से जुड़े दो बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की मूल भावना उन प्रतिभाशाली एवं रचनात्मक व्यक्तियों को मंच प्रदान करना है, जिनके पास उत्कृष्ट साहित्यिक या कलात्मक प्रतिभा है, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में वे अपनी रचनाओं को व्यापक समाज तक नहीं पहुंचा पाते। ऐसे लेखकों और रचनाकारों की पुस्तकों के प्रकाशन में सहयोग करना फाउंडेशन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इस वर्ष श अक्षिणी भटनागर द्वारा लिखित पुस्तक का प्रकाशन भी फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज को दिशा देती है, साहित्य समाज को संवेदना प्रदान करता है और कला समाज को सुंदरता एवं संस्कृति से जोड़ती है। इन्हीं मूल भावनाओं के साथ कमला शंकर फाउंडेशन की स्थापना एक नई यात्रा का शुभारंभ है।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डा. आकांक्षा शंकर ने मनोनीत सदस्यों की जानकारी दी। फाउंडेशन की कार्यकारिणी में अफशीन शर्मा, कदंब कबीर, डॉ. विनोद और  कमल चोटिया को शामिल किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version