Home latest जुगल स्वामी बने आई एफ डब्ल्यू जे विधानसभा के अध्यक्ष

जुगल स्वामी बने आई एफ डब्ल्यू जे विधानसभा के अध्यक्ष

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हनुमानगढ़। आईएफडब्ल्यूजे हनुमानगढ़ की संगरिया विधानसभा इकाई की बैठक आज जिलाध्यक्ष राजू रामगढ़िया की अध्यक्षता में संगरिया में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से जुगल स्वामी को संगरिया विधानसभा अध्यक्ष, भगवान दास गोस्वामी को उपाध्यक्ष और मांगीलाल बागड़िया को महासचिव चुना गया। विधानसभा की शेष कार्यकारिणी का गठन भी जल्द ही किया जाएगा। बैठक में संगरिया के पत्रकारों को भूखंड आवंटन सहित पत्रकारों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष जुगल स्वामी, जिला सचिव अमरनाथ, महासचिव मांगीलाल बागड़िया, उपाध्यक्ष भगवान दास गोस्वामी, सुभाष धारणिया, मदन गिरी गोस्वामी, विक्रम सिंह तंवर, पंकज सोनी, विजय कुमार नुकेरा, दिनेश कुमार, मोहन लाल, अवतार सिंह, प्रेम भारद्वाज, सुरेंद्र जग्गा, सुरेंद्र सामरिया, रूप सिंह तंवर, देवेंद्र सिंह, चिमन गर्ग, रविंद्र कुमार सोनी, पवन सिंगला आदि पत्रकार मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version