लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नामांकन के दौरान उमड़ी समर्थकों की भीड़, बोले- वार्ड का विकास और जनसमस्याओं का समाधान रहेगी प्राथमिकता
जोधपुर। (रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक, कैमरामैन तनेजा शर्मा) नगर निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर के वार्ड नंबर 22 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 22 से प्रदीप जी गांग ने आज समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। समर्थकों ने जोश के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदीप जी गांग का उत्साह बढ़ाया। नामांकन स्थल पर पूरे समय चुनावी जोश और उत्साह का माहौल नजर आया।
विकास और जनसमस्याओं के समाधान का किया वादा
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदीप जी गांग ने कहा कि वार्ड का विकास, आमजन की समस्याओं का समाधान और वार्डवासियों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा, “आपका विश्वास, आपका समर्थन और आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। वार्ड नंबर 22 के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरा हूं।”
नामांकन के दौरान समर्थकों में दिखाई दिया जबरदस्त उत्साह वार्ड नंबर 22 में चुनावी माहौल के गर्माने का संकेत दे रहा है। प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के साथ ही आने वाले दिनों में वार्ड में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
