Home latest जोधपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें अफवाह

जोधपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें अफवाह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  प्रशासन ने की पैनिक बाइंग से बचने की अपील

कलेक्टर बोले—जिले में पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

जोधपुर | नितिन मेहरा, वरिष्ठ संवाददाता (राजस्थान)

जोधपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक और बेबुनियाद बताया है। इन अफवाहों के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें जरूर देखी गईं, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है।

पर्याप्त ईंधन स्टॉक उपलब्ध

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जोधपुर जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। रसद विभाग और ऑयल कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य और सुरक्षित स्तर पर बनी हुई है। जोधपुर जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बाइंग से बचें।

पैनिक बाइंग से बचने की अपील

प्रशासन ने कहा है कि लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा न करें और अफवाहों के आधार पर वाहनों में अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल भरवाने से बचें। वर्तमान में सभी पेट्रोल पंपों पर सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।

जमाखोरी पर कड़ी चेतावनी

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या समूह अवैध रूप से ईंधन की जमाखोरी या कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अधिकतम 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

ग्राउंड पर निगरानी तेज

रसद विभाग की टीमें लगातार पेट्रोल पंपों की स्थिति और स्टॉक की मॉनिटरिंग कर रही हैं। ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत के अनुसार तुरंत अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में अस्थायी कमी की स्थिति न बने।

प्रशासन ने दोहराया कि फिलहाल जोधपुर में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version