Home latest जिला स्तरीय बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

जिला स्तरीय बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

कोटा में राज्यस्तरीय मुकाबले के लिए चयनित खिलाड़ी

भीलवाड़ा का नाम रोशन करेंगे खिलाड़ी – 18-19 सितंबर को कोटा में होगा आयोजन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। स्थानीय सिंधु भवन, भीलवाड़ा में जिला स्तरीय बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। चयनित खिलाड़ी आगामी 18-19 सितंबर को कोटा में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर भीलवाड़ा का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

सब जूनियर बालिका वर्ग: जोहयाना, वेदिका झॉ, मेघा धोबी, निखित अंजुम, मनीषा माली, बुशारा पठान – प्रथम
जूनियर महिला वर्ग: प्रिया कोली, प्रियंका बसीटा, मुस्कान वैष्णव, गितिका विश्नोई, मुस्कान मन्सूरी, कशिश सेन – प्रथम
सीनियर महिला वर्ग: साईन, गितिका, पारस सिसोदिया, कृष्णा शाहु, मिनाक्षी, हर्षिता शर्मा, रेखा साहू – प्रथम
सब जूनियर बालक वर्ग: देवराज सेन, दुर्गेश बसीटा, लखन जोशी, चिन्मय फतहपुरिया, अरविंद, सुनील सुखवाल, आकाश तिलवानी, वीर मेहता – प्रथम
जूनियर पुरुष वर्ग: अर्जुन सौंलकी, संदीप धोबी, विजय बंजारा, पवन सोनी, दीपक माली, किर्तन सोनी, सोनू खटीक, अजीत सिंह – प्रथम
सीनियर पुरुष वर्ग: अर्जुन सौंलकी, मनीष खटीक, आशुतोष पाण्डे, शुभम लक्षकार, प्रकाश मेवाड़ा, कार्तिक दाधीच, पवन गुप्ता – प्रथम
मास्टर पुरुष वर्ग: मो. इमरान लुहार, प्रहलाद चावला, दीपक पारीक, विनोद जोशी, वीरेन्द्र शर्मा, वहीद खान – प्रथम

आयोजन सचिव एम.पी. सिंह ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी कोटा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की अनुशासन, समर्पण और खेल भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में खेल भावना और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। भीलवाड़ा के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version