Home latest जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा...

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की
भीलवाड़ा (विनोद सेन) ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पेयजल पंहुचाने की योजना जल जीवन मिशन के तहत जिले में सफल क्रियान्वयन के लिये जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर  जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक मे जिला कलेक्टर को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता धनपत राज सोनी ने जल जीवन मिशन की प्रगति के बारें में अवगत करवाया। चम्बल प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियन्ता विनोद कुमार गर्ग ने पीपीटी के माध्यम से वर्ष 2024-25 में मेजर कार्यां के अन्तर्गत नल कनेक्शन की खंड वाइज प्रगति से अवगत करवाया । नल कनेक्शन का टारगेट दिया गया था जिसके विरुद्ध अब तक अधिक से अधिक जल नल कनेक्शन किए जा चुके है।

जिला कलक्टर संधू ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया जाये ।

अधीक्षण अभियंता द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत करवाया गया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत प्रत्येक योजना एमपी एंड ओटीएमपी के अनुमानित संचालन एवं संधारण व्यय की गणना संबंधित एमपी एंड ओटीएमपी विंग द्वारा की गई यह गणना जिले की भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर रखते हुए की गई है, संचालन एवं संधारण की गणना को विस्तार से अवगत करवाया।

जिला कलक्टर ने जेजेएम के कार्य में प्रगति लाने एवं सभी ब्लॉक में शेष रहे घरों को जल्द से जल्द टैप कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version