Home latest जसनगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

जसनगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

रियांबड़ी/जसनगर (प्रदीप कुमार डागा)। जसनगर कस्बे में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए ग्रामीणों और कुमावत समाज के लोगों ने भव्य तैयारियां की थीं। कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और लोगों ने मालाओं व साफों के साथ उनका अभिनंदन किया।

डॉ. कुमावत के आगमन पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते युवाओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान कुमावत समाज की ओर से उन्हें घोड़ी पर बैठाकर भव्य सवारी निकाली गई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। सवारी के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद कुमावत समाज भवन में एक स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जहां समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिकों ने माला व साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। समारोह में समाज की एकता और संगठन की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र कुमावत ने युवाओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने एकजुट होकर समाज के विकास और मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाजबंधुओं की उपस्थिति से पूरा आयोजन उत्साह और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version