Home latest जयपुर रेंज में ‘ऑपरेशन साइबर, अपराधियों पर शिकंजा 64 गिरफ्तार

जयपुर रेंज में ‘ऑपरेशन साइबर, अपराधियों पर शिकंजा 64 गिरफ्तार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
• दो दिवसीय सघन अभियान में 20 एफआईआर, मोबाइल-सिम-एटीएम कार्ड समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त
जयपुर, । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जयपुर रेंज में साइबर अपराधियों के खिलाफ दो दिवसीय वृहद अभियान ‘ऑपरेशन साइबर वज्र प्रहार 2.0’ चलाया गया। महानिरीक्षक पुलिस एच.जी.आर. सुहास के सीधे मार्गदर्शन में यह अभियान रेंज के सभी आठ जिलों में एक साथ संचालित किया गया।
आईजी सुहास ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य साइबर अपराधियों के संगठित नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करना था। अभियान के दौरान जयपुर रेंज के आठों जिलों में कुल 64 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 20 साइबर अपराध के मुकदमे दर्ज किए गए। इसके साथ ही 198 संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से 53 मोबाइल फोन, 31 सिम कार्ड, 18 एटीएम कार्ड, 4 बैंक पासबुक, 2 कारें, 1 वॉइस कन्वर्टर और ₹24,800 नकद राशि जब्त की है।
8 जिलों में कार्रवाई का विस्तृत विवरण
जयपुर ग्रामीण:17 आरोपी गिरफ्तार, 3 मुकदमे दर्ज।1 कार, 27 मोबाइल, 17 एटीएम कार्ड, 4 बैंक पासबुक और 1 वॉइस कन्वर्टर जब्त।
21 संदिग्धों से पूछताछ।
अलवर: 7 मुकदमे दर्ज, 18 आरोपी गिरफ्तार।1 स्विफ्ट कार, 13 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड और ₹24,800 नकद जब्त।52 संदिग्धों से पूछताछ।
खैरथल-तिजारा: 5 मुकदमे दर्ज, 10 आरोपी गिरफ्तार।5 मोबाइल और 9 सिम कार्ड जब्त।
41 संदिग्धों से पूछताछ।
भिवाड़ी: 4 मुकदमे दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार।
6 मोबाइल और 8 सिम कार्ड जब्त।
19 संदिग्धों से पूछताछ।
झुंझुनूं: 2 मुकदमे दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार।
28 संदिग्धों से पूछताछ।
सीकर:3 आरोपी गिरफ्तार।
27 संदिग्धों से पूछताछ।
दौसा: 1 मुकदमा दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार।
2 मोबाइल और 4 सिम कार्ड जब्त।
5 संदिग्धों से पूछताछ।
कोटपूतली-बहरोड़:
2 आरोपी गिरफ्तार।
5 संदिग्धों से पूछताछ।
आईजी सुहास ने बताया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version