Home crime नकली नोटों सहित तीन गिरफ्तार, नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन

नकली नोटों सहित तीन गिरफ्तार, नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
• जयपुर पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई, 500-500 के 173 जाली नोटों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। नागौर पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा को बाजार में खपाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹86,500 मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। जयपुर पुलिस से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आताराम चौधरी एवं वृताधिकारी धरम पूनिया के सुपरविजन में की गई। कोतवाली थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वीर तेजा कॉलोनी में दबिश दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय सिंह, अशोक और जगदीश कॉलोनी में बैठकर जाली भारतीय मुद्रा को बाजार में चलाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके से धर दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 173 जाली नोट बरामद किए गए, जिनका कुल मूल्य ₹86,500 है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
अजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह (36) निवासी एफसीआई गोदाम के पास, नागौर
अशोक जाट पुत्र हुकमा राम (23) निवासी वीर तेजा कॉलोनी, नागौर
जगदीश जाट पुत्र नरपत राम (26) निवासी वीर तेजा कॉलोनी, नागौर
तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जाली मुद्रा कहां से लाई गई और इसके पीछे कितने लोग जुड़े हुए हैं।
इस सफल कार्रवाई में एसएचओ वेदपाल शिवराण के साथ कांस्टेबल गरीबाराम, राकेश सांगवा, नरेंद्र, दुर्गा राम, घमण्डा राम और मनोज का विशेष योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि जाली मुद्रा के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version