Home rajasthan जगदीश मंदिर गोनेर से कल रवाना होगी विधाणी परिक्रमा महोत्सव की शोभायात्रा

जगदीश मंदिर गोनेर से कल रवाना होगी विधाणी परिक्रमा महोत्सव की शोभायात्रा

0
रोशनी सेजगमगा उठा है विधाणी आश्रम परिसर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। श्रीविधाणी परिक्रमा महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर गोनेर स्थित जगदीश मंदिर से दोपहर 3 बजे लवाजमे और बैंण्डबाजे के साथ शोभायात्रा विधाणी आश्रम के लिए रवाना होगी।
महोत्सव के संरक्षक मिथिला बिहारी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा में एक
दर्जन से अधिक झांकियां शामिल होंगी। इनमें ठाकुर जी सहित अनेक सजीव झांकियां भी
होंगी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु रास्तेभर रामधुन करते चलेेंगे।

संयोजक लक्ष्मीनिधी सरजू बिहारी ने बताया कि गोनेर में आरती के साथ ही
शोभायात्रा रवाना होगी। आयोजन के लिए आश्रम परिसर में सजावट का कार्य
पूरा हो चुका है। यहां आश्रम में गत पांच दिनों से अखण्ड रामधुन भी अनवरत
जारी है। इस अवसर पर विधाणी आश्रम में मां साहिब बनारसी देवी का पाटोत्सव
भी मनाया जाएगा। इधर, महोत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या में सोमवार को
आकाशवाणी और दूरदर्शन के अनेक ख्याति प्राप्त कलाकारों ने भजन प्रस्तुत
किए। कलाकारों ने आओ आओ रे विधाणी धाम … और सद्गुरू बिना कौन
हमारा… सरीखे भजनों पर भाव विभोर श्रद्धालु नृत्य कर भगवान को रिझाते
रहे। इस मौके पर आयोजित प्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी का आनन्द लिया।

शिविर में सैकड़ों लाभान्वित
महोत्सव के तहत विधाणी आश्रम में आयोजित चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीज
लाभान्वित हुए हैं। आयोजन से जुड़े हनुमान सहाय कुमावत ने बताया कि शिविर
में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर पद्धति से मरीजों का
उपचार किया जा रहा है। शिविर में परामर्श के साथ-साथ दवाएं भी निशुल्क
वितरित की जा रही है।

पदयात्राएं आने का सिलसिला जारी
महोत्सव में शामिल होने के लिए पदयात्राओं का विधाणी पहुंचने का सिलसिला
जारी है। यहां विधाणी आश्रम में विभिन्न गांवों से लवाजमे के साथ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पदयात्राओं में शामिल ग्रामीणों का रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।

रोशनी से जगमगा उठा आश्रम
महोत्सव के लिए विधाणी आश्रम में भव्य सजावट की गई है। यहां रंग बिरंगी
लाइटों से मंदिर चमचमा उठे हैं। कागज की रंगीन फर्रियों और रंग बिरंगी लाइटों से पूरा परिसर सजा दिया गया है। पूरे मार्ग में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। सुरक्षा
के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात को जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों तक पहुंचने के लिए साधनों की व्यवस्था भी की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version