लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नवीन वागरेचा को ‘आउटस्टैंडिंग अध्यक्ष’ और अविनाश माथुर को ‘बेस्ट सचिव’ का सम्मान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
सामाजिक सेवा और संगठनात्मक उत्कृष्टता के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा स्मार्ट सिटी को कुल आठ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। ये सम्मान जायंट्स ग्रुप फेडरेशन के प्रांतीय अधिवेशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी में प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी वार्ड चेयरमैन एस.पी. चतुर्वेदी ने की, जबकि फेडरेशन 9 के अध्यक्ष के.एल. गिहोत्रा, स्पेशल कमेटी मेंबर सुरेंद्र जैन एवं देवेंद्र गेलड़ा (जोधपुर) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष नवीन वागरेचा ने बताया कि आयोजन के दौरान स्मार्ट सिटी ग्रुप को सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया।
ग्रुप के अध्यक्ष नवीन वागरेचा को ‘आउटस्टैंडिंग अध्यक्ष’ और सचिव अविनाश माथुर को ‘बेस्ट सचिव’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही एस.एस. गंभीर को वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्धन वर्ग की सेवा के लिए तथा राकेश सक्सेना को व्यक्तिगत सेवा कार्य के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्रुप को ‘आउटस्टैंडिंग सोशल सर्विस अवॉर्ड’, ‘मेंबरशिप ग्रोथ अवॉर्ड’ और ‘बेस्ट ग्रुप अवॉर्ड’ सहित कुल आठ श्रेणियों में सम्मान मिला।
यूनिट डायरेक्टर नरेश माहेश्वरी ने जायंट्स ग्रुप स्मार्ट सिटी की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, ब्यावर आदि स्थानों के 150 से अधिक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाहर से आए सभी पदाधिकारियों ने स्मार्ट सिटी ग्रुप की सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
