Home crime गंगापुर सिटी में अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गंगापुर सिटी में अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर
बनी सिंह मीना की  रिपोर्ट 
गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई,
400 ग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, NDPS में मामला दर्ज

गंगापुर सिटी । रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अधिकारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में मय जाप्ता रात्रि के समय की गई विशेष कार्रवाई में पुलिस ने अफीम की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी भरत सिंह पुत्र मंगू सिंह, निवासी मंसूर, मध्यप्रदेश को रेलवे स्टेशन गंगापुर सिटी परिसर से पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई, जिसे वह रेलवे मार्ग से तस्करी कर ले जा रहा था।
जीआरपी थाना गंगापुर सिटी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 11/26 धारा 8/18 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।
इस पूरी कार्रवाई में आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सटीक सूचना पर टीम ने समय रहते कार्रवाई की। वहीं कांस्टेबल लाखन सिंह फौजदार ने भी कार्रवाई में अहम योगदान दिया।
जीआरपी पुलिस का कहना है कि रेलवे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version