लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गंगधार (झालावाड़)।
राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के अंतर्गत गंगधार उपखंड की ग्राम पंचायत कुंडला और पाड़लिया में सेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
शिविरों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
-
आमजन की समस्याएं मौके पर सुनी गईं।
-
कई मामलों का निस्तारण तत्काल किया गया।
यह पहल डग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालूराम मेघवाल के निर्देशानुसार की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
शिविर में उपस्थित उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
वृक्षारोपण अभियान
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शिविर स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया।