Home latest डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा—शिक्षा और...

डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा—शिक्षा और समानता ही असली शक्ति

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दौसा में समाज उत्थान समारोह, उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले—विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य
 अम्बेडकर कॉलोनी में उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा—बाबा साहेब का मार्गदर्शन ही हमारी दिशा
दौसा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज दौसा जिले की महवा विधानसभा क्षेत्र स्थित अम्बेडकर कॉलोनी, भरतपुर रोड पर अखिल भारतीय जाटव समाज संगठन द्वारा आयोजित “समाज उत्थान समारोह” में शिरकत की।
उन्होंने समारोह स्थल पर पहुंचकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा, उपेंद्र सिंह जाटव (राष्ट्रीय अध्यक्ष), नत्थी सिंह (राष्ट्रीय संरक्षक), गीता देवी गुर्जर (प्रधान, महवा) सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि
“बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का संदेश हमें सदैव प्रेरित करता है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाना ही हमारे कार्यों का मूल मंत्र है।”
उन्होंने आगे कहा कि—
“आइए संकल्प लें कि शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version