Home latest डीग में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, पीड़ित पक्ष ने एसपी को दी...

डीग में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, पीड़ित पक्ष ने एसपी को दी शिकायत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डीग । डीग जिला के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। मारपीट के एक पुराने मामले में पीड़ित पक्ष ने एएसआई लक्ष्मण सिंह और थाना प्रभारी शिव लहरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है।

सरसों बेचकर लौट रहे व्यक्ति को हिरासत में लेने का आरोप

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महेंद्र सिंह सरसों बेचने के बाद अपने गांव धमारी लौट रहे थे, तभी घाटा मोड़ चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि एएसआई लक्ष्मण सिंह ने उन्हें थाने की जीप में बैठाकर हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर सहित खोह थाना ले जाया गया।

⚠️ ट्रैक्टर रोकने और दबाव बनाने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महेंद्र सिंह को रात करीब 11 बजे छोड़ दिया गया, जबकि उनका ट्रैक्टर रोक लिया गया। बाद में कहा गया कि जब तक मारपीट के मामले में चालान पेश नहीं होगा, तब तक ट्रैक्टर नहीं छोड़ा जाएगा।

️ पुलिस पर दबाव का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले में सरपंच के दबाव में कार्रवाई की गई और ट्रैक्टर को सरपंच के घर पर रखा गया।

एसपी को सौंपी गई शिकायत

इस पूरे मामले को लेकर प्रवासी बृज बिहारी सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस जांच शुरू

शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version