Home education दर्जी समाज ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

दर्जी समाज ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज शिक्षा समिति पांच पट्टी का तृतीय प्रतिभावान विद्यार्थी एवं नवचयनित सरकारी अधिकारी कर्मचारी सम्मान 

 

समदड़ी- प्रेम सोनी

समदड़ी ।  श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज शिक्षा समिति पांच पट्टी का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन श्री पीपाजी मंदिर समदड़ी प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का सर्वप्रथम शुभारंभ पावन सानिध्य परम पूज्य 108 तृप्तानंदगिरी महाराज आत्मशांति कुटीर योगाश्रम सिणधरी, मुख्य अतिथि पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज पांच पट्टी अध्यक्ष गिरधारीलाल भाटी ढिंढस, जालोरी पट्टी छात्रावास अध्यक्ष खीमाराम बैरठ,मीठालाल भाटी सरवड़ी,बाबू लाल पंवार टापरा, बाबूलाल परमार भाद्राजून,पारसमल गोयल महेश नगर,भोलाराम पंवार गिडा, ने गुरुदेव श्री पीपाजी महाराज एवं शिक्षा की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

तिभावान विद्यार्थी एवं नवचयनित सरकारी अधिकारी कर्मचारी सम्मानित 

कार्यक्रम में सभी भामाशाहों का साफा, दुपट्टा के साथ स्मृति चिह्न, देकर स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात पंजीकृत समस्त 300 से अधिक उपस्थित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिह्न, मैडल,स्कूल बैग, एक दर्जन कॉपी,पेन,के साथ सम्मान किया गया । एवं कक्षा दशमी एवं बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 2100 रुपए का चेक प्रदान किया गया। आयोजन में व्यवस्थापूर्ण तरीके से हजारों की तादाद में समाज बंधु उपस्थित रहें, व्यवस्था बनाए रखने में इनका सहयोग अतुलनीय है।

तृप्तानंदगिरी महाराज रहे मौजूद

कार्यक्रम में पावन सानिध्य गुरुदेव 108 तृप्तानंदगिरी महाराज ने कहा कि कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा ही एकमात्र मूलमंत्र है। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। आत्म विश्वास प्रबल होना चाहिए। उन्होंने प्रेम और समाज कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करे और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करे। गुरुदेव ने अभिभावकों से कहा कि वे किशोरावस्था में बच्चों को विशेष ध्यान रखें। मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत करें।   बच्चों को संस्कारवान के साथ पुरूषार्थ, मेहनती व श्रमशील बनावें। आधुनिक गैजेट मोबाइल को लेकर गहरी चिंता जताई की आज युवा मोबाइल से अपनी राह भटक रहे है।

मोबाइल का प्रयोग कम करें ऊचाईयों पर जाए

उन्होने कहा कि बच्चों को यदि  ऊंचाइयों पर जाना है, तो मोबाइल का कम से कम उपयोग करें, केवल उसका सदुपयोग करें। क्योंकि अधिकांश बच्चे मोबाइल के कारण अपना रास्ता भटक जाते हैं। जिसके कारण वे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते। उन्होने अभिभावकों को भी इस पर विशेषध्यान देने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण पंवार टापरा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।  उन्होंने कहा कि नारी शक्ति भी किसी भी मामले में पुरुषों से कमत्तर नहीं है। ऐसे में बालक-बालिकाओं में भेंद नहीं कर बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा प्रदान करावे। सामाजिक एकता की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा व एकता बढ़ती है।

यह प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम  में सुरेश सोलंकी बावतरा, प्रवीण भाटी सरवड़ी, भरत भाटी रोहिट,पुरुषोत्तम पंवार टापरा,अमृत सोलंकी बायतु, सुरेश चौहान कालेवा, अशोक परमार कितपाला, शंकर चौहान कालेवा, विक्रम पढ़ियारिया फिंच, सीए धनराज गोयल होड़ू, महेंद्र सोलंकी डंडाली, लक्ष्मण दहिया वरीया, दशरथ गोयल जालोर, अनोप पंवार जसोल,कमलेश पंवार टापरा , रमेश गोयल चांदेसरा, दिनेश पंवार टापरा,दलपत भाटी डीसा, हनुमान सोलंकी राणा, अध्यापिका धापू कुमारी दुदली , प्रकाश सोलंकी पचपदरा, प्रवीण सोलंकी जालोर, नरपत गोयल चांदेसरा,आदि बंधुओ द्वारा अपनी अपनी जिम्मेदारियों का तन मन के साथ निर्वहन किया गया । कार्यक्रम में समदड़ी शहर सहित पांच पट्टी आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज बंधु पहुंचे।कार्यक्रम में मंच का संचालन सामूहिक रूप से रमेश कुमार दर्जी देसु, सोहन गोयल पातो का वाड़ा, खीमराज परमार सिणधरी, संदीप परिहार शिवगंज एवं द्वारा सफल मंच संचालन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version