Home rajasthan चौमहला में पोल्ट्री फार्म से 40 देशी मुर्गियों की चोरी

चौमहला में पोल्ट्री फार्म से 40 देशी मुर्गियों की चोरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अज्ञात चोरों ने दुकान का गेट तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

चौमहला, झालावाड़। झालावाड़ जिले के चौमहला से एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है। आमतौर पर आपने घरों में नकदी, जेवरात या कीमती सामान की चोरी के मामले सुने होंगे, लेकिन चौमहला में चोरों ने इस बार कुछ अलग ही निशाना बनाया। एक्सीलेंट स्कूल के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोर 40 देशी मुर्गियां चुरा ले गए।

जानकारी के अनुसार चौमहला स्थित एक्सीलेंट स्कूल के पास एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान का गेट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फार्म से 40 देशी मुर्गियां चुराकर फरार हो गए।

पोल्ट्री फार्म मालिक ने बताया कि चोरी की इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत चौमहला थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह की चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

फार्म मालिक ने कहा, “मेरी 40 देशी मुर्गियां चोरी हो गई हैं। इससे पहले भी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। यह दूसरी बार है जब मुझे इतना बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।”

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पोल्ट्री फार्म संचालकों और आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version