लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ब्यावर (हेमन्त साहू)। नगर परिषद सभागार में परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 5 कर्मचारियों के पदोन्नत होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदोन्नत कर्मचारियों का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में जुझार सिंह, सुरेश काठात और मुकेश जैन को वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, नीतू शर्मा और अजय सांगेला को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति दी गई।
गौरतलब है कि अजमेर स्थित राजस्थान सरकार के स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पदोन्नति प्रक्रिया कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और वरिष्ठता के आधार पर निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई।
नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिदेशक (क्षेत्रीय) रीना सिंघवी द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी पदोन्नतियां नियमानुसार की गई हैं।
इस दौरान परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे तथा पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
