Home latest भीलवाड़ा में 30 को सजेगा सितारों का मेला, कई नामचीन कलाकार करेंगे...

भीलवाड़ा में 30 को सजेगा सितारों का मेला, कई नामचीन कलाकार करेंगे शिरकत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


विनोद सेन, भीलवाड़ा

भीलवाड़ा। शहर में 30 अप्रैल को एक भव्य और यादगार सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित होगा।

इस खास मौके पर फिल्म अभिनेता हरीश कुमार, टीवी कलाकार के.के. गोस्वामी, मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी और राजा चौधरी शिरकत करेंगे।

रिटायरमेंट समारोह के उपलक्ष्य में आयोजन

यह आयोजन पार्षद श्याम लाल मल्होत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी मल्होत्रा के सम्मान में आयोजित रिटायरमेंट समारोह के अवसर पर रखा गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ेगा आकर्षण

फिल्म अभिनेता हरीश कुमार ने “प्रेम कैदी”, “कुली नं. 1”, “तिरंगा” और “आर्मी” जैसी फिल्मों में अभिनय कर पहचान बनाई है। वहीं के.के. गोस्वामी अपनी कॉमिक टाइमिंग और विशिष्ट व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।

कॉमेडियन एहसान कुरैशी अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं, जबकि राजा चौधरी “बिग बॉस” से लोकप्रिय हुए हैं।

शहर में उत्साह का माहौल

कार्यक्रम को लेकर शहर में खासा उत्साह है और आयोजक इसे भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह आयोजन न केवल सम्मान समारोह होगा, बल्कि भीलवाड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक अवसर भी साबित होगा।

इस संबंध में जानकारी एएचआर भीलवाड़ा द्वारा दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version