Home latest भजनलाल सरकार का बजट विकासोन्मुखी: गृह राज्यमंत्री बेढ़म

भजनलाल सरकार का बजट विकासोन्मुखी: गृह राज्यमंत्री बेढ़म

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर: 16वीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान बुधवार को विधानसभा परिसर में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मीडिया से संवाद करते हुए राज्य सरकार के बजट 2026-27 को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया।

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत तीसरा बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजन के हित में महत्वपूर्ण प्रावधानों के साथ लाया गया है। 17 फरवरी को विस्तृत चर्चा के बाद इसे पुनः प्रस्तुत किया गया।

युवाओं के लिए घोषणाएं

  • 400 सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा

  • महाविद्यालयों में नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे

  • सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने

  • कौशल विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर को गति

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

  • लखपति दीदी’ योजना की ऋण सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये

  • स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये

किसानों के लिए प्रावधान

  • खेतों तक पहुंच के लिए सरकारी भूमि से रास्ता

  • सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के उपाय

  • कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था

  • सहकारी बैंकों के माध्यम से योजनाओं का विस्तार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का संकल्प

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा

  • नए थाने और चौकियां खोलने की घोषणा

  • साइबर अपराध से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

  • गौ तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

गृह राज्यमंत्री बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस बिना आधार के बयान देकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version