Home latest भारतीय सेना के समर्थन में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के समर्थन में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

योगेश ऋषिका
सीकर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के समर्थन में सीकर में यूथ कांग्रेस सीकर जिला अध्यक्ष मुकुल खीचड़ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकुल खींच के नेतृत्व में जिलेभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष कार्यालय गोकुलपुरा तीराहे पर एकत्रित होकर गोकुलपुरा तीराहे से भारतीय सेना के सम्मान में और उनके साहस के परिचय को सलाम करते हुए देश के वीर शहीदों के जवानों को याद करते हुए शहीद स्मारक सर्किट हाउस तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुल खिचड़ ने बताया कि आतंकियों द्वारा पहलगांव हमले में सैलानियों को मारा गया। इससे पूरे देश में रोष है। भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आंतकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर उन्हें सबक सिखा कर पूरे देशवासियों का सर गौरव से ऊंचा कर दिया। ओपरेशन सींदूर में शहीद भारतीय जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करके इंदिरा गांधी के बलिदान को भी याद किया गया। इसी दौरान प्रदेश महासचिव अंकित ओला उपाध्यक्ष आसीफ खान जलालसर,प्रकाश सिंह ,मनजीत मूडं ,जिला महासचिव सुनील चाहर ,सोमेश जैफ,पकंज रेपसवाल,मुकेश भामू,सूरेश वर्मा,सुनील सैनी,राहुल भरीया,रामचंद्र सिंह,तोकीर खत्री,मोहम्मद इरफान जिला सचिव सुनील गुर्जर,सचिन जेडीया,वाहिद बीसायती ,वसीम खान,रोनक गहलोत सीकर विधानसभा अध्यक्ष वीजेंद्र सैनी एवं धर्मवीर गोकुलपुरा,अजय नायक, देवासीस मीणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version