Home latest भाकरोद में आपसी समझाइश से वर्षों से बंद रास्ता खुलवाया गया

भाकरोद में आपसी समझाइश से वर्षों से बंद रास्ता खुलवाया गया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नागौर (प्रदीप कुमार डागा) कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाकरोद में लंबे समय से बंद पड़ा एक रास्ता आपसी समझाइश से खुलवाया गया।

नागौर तहसीलदार नरसिंह टाक ने बताया कि उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के आदेशों की अनुपालना में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खसरा संख्या 2174/1825 (गैर मुमकिन रास्ता) पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दोनों पक्षों को समझाइश की गई, जिसके बाद आपसी सहमति बन गई। सहमति के पश्चात मौके पर मौजूद अवरोध हटाकर रास्ते को पुनः सुचारू रूप से आवागमन के लिए खोल दिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

इस दौरान भाकरोद निरीक्षक (भू-अभिलेख) किशनदान, पटवारी राम प्रसाद सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version