Home latest भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया चुनावी जीत का जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया चुनावी जीत का जश्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


उनियारा (दुर्योधन मयंक) कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को तीन राज्यों में जीत और प्रचंड बहुमत मिलने के दावे के बाद सरदार सर्किल बस स्टैंड पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

दोपहर में कार्यकर्ता सरदार सिंह सर्किल पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने रंगीन आतिशबाजी की और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और जीत की शुभकामनाएं दीं।

शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी—में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख नेतृत्व, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल टांडा ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर राज्य में विकास, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल टांडा, मंडल अध्यक्ष ममता साहू, बाबू लाल कासलीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गोत्तम, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता बड़ाया, महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, सुरेश कुमावत, जगदीश साहू, उपाध्यक्ष लोकेश सैनी, आशाराम चौधरी, राजाबाबू खींची, कन्हैया लाल सैनी, नारायण फौजी, उम्मेद सिंह, लोकेश सुवालका, संजय शर्मा, विजेंद्र कुशवाह, छीतर कीर, विकास गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version