Home latest बद्रीनाथ मंदिर में भागवत कथा के अंतर्गत नंदोत्सव का भव्य आयोजन

बद्रीनाथ मंदिर में भागवत कथा के अंतर्गत नंदोत्सव का भव्य आयोजन

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। श्री गोविन्द धाम की कृपा-सान्निध्य एवं मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में खजाने वालों का रास्ता स्थित बद्रीनाथ जी मंदिर में चल रही भागवत कथा के अंतर्गत शनिवार को नंदोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक डा. प्रशान्त शर्मा ने कथा प्रसंग में राम जन्म और कृष्ण जन्म की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनते ही वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।
नंदोत्सव में भक्तों ने भक्ति-नृत्य करते हुए टॉफी, खिलौने, सूखे मेवे और वस्त्रों की जमकर उछाल कर उत्सव को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं गौ माता के बछड़े का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
संत-महंतों ने गौ बछड़े की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और धर्म, भक्ति तथा गौ-सेवा का संदेश दिया। कथा का मुख्य उद्देश्य श्राद्ध पक्ष में पितृ शांति एवं गौ सेवा के लिए भक्तों को प्रेरित करना है।
इस पावन अवसर पर महन्त रामरज दास, महन्त विजय शंकर, सुदर्शनाचार्य जी, विधाणी महाराज सरजु जी, राज कुमार चतुर्वेदी सहित अनेक संत-महंत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं को शाल ओढ़ाकर और प्रसाद वितरित कर धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने सम्मानित किया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version