*आज का राशिफल- गुरुवार, 4 सितंबर 2025*
*मेष*
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। वाणी में विनम्रता रखने से लाभ होगा और भाग्य आपका साथ देगा।
*वृषभ*
प्रोफेशन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
*मिथुन*
कार्य योजना सफल रहेगी। प्रशासनिक मामलों में आसानी होगी, लेकिन व्यापार विस्तार में थोड़ा विलंब रहेगा। अधूरे निर्माण कार्य पूरे होंगे।
*कर्क*
अधिक बोलने से परेशानी आ सकती है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। पारिवारिक तनाव से मन चिंतित रहेगा, हालांकि न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
*सिंह*
मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और आर्थिक संकट कम होंगे।
*कन्या*
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कारोबार में लाभ होगा और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
*तुला*
नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। नए व्यापारिक संबंध लाभकारी होंगे।
*वृश्चिक*
पारिवारिक मांगलिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा। बच्चों की उपलब्धियों से गर्व होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
*धनु*
भाग्य साथ देगा और रुके कार्य पूरे होंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में कड़वाहट चिंता बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
*मकर*
आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
*कुंभ*
संतान के कार्यों से चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। संभलकर काम करें।
*मीन*
आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। संतान से मन दुखी हो सकता है। आलस्य के कारण उन्नति में बाधा आएगी। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*
