Home rajasthan 8 साल बाद जिला अस्पताल में MCH विंग का संचालन शुरू

8 साल बाद जिला अस्पताल में MCH विंग का संचालन शुरू

0

दो फ्लोर पर अलग अलग सुविधाए शुरू

ऑपरेशन थियेटर मरीजो के लिए 24 बैड जेएसवाई वार्ड

ओपीडी शिशु रोग की सेवाएं शुरू

नागौर । (श्याम माथुर वरिष्ठ संवाददाता) नागौर के जिला अस्पताल में चल रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई आज पुराने अस्पताल भवन में 8 साल बाद फिर से संचालित हो गई है। वहीं जेएलएन अस्पताल परिसर में वर्तमान एमसीएच विंग के जर्जर भवन को पहले ही कंडम घोषित किया जा चुका है। आपको बता दे की एमसीएच विंग की शिफ्टिंग लंबे समय से लंबित थी, अब इकाई को जिला अस्पताल के पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है। एमसीएच विंग के जरूरी संसाधन भी पुराने अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं । जेएलएन परिसर में संचालित एमसीएच विंग का भवन जर्जर होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।


एमसीएच विंग की शिफ्टिंग प्रस्तावित होने से पिछले एक-डेढ़ महीने से एमसीएच विंग में ऑपरेशन नहीं हो रहे थे और मरीजों को पूरा उपचार नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि भवन जर्जर होने की वजह से मरीज वहां जा नही रहे थे। आज एमसीएच विंग को स्थानांतरित करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भी मौजूद रही । उन्होंने कहा की नागौर को स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी जिला मुख्यालय बनाया जाएगा। पुराने अस्पताल भवन में शिफ्ट की गई एमसीएच विंग में मातृ एन शिशु सेवाओं के साथ अन्य बीमारियों का इलाज भी होगा ,इसके लिए चिकित्सकों को यहां लगाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version