:- कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के दिए ज्ञापन
:- स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बनाइ दूरियां
:- बिजली पानी चिकित्सा व शिक्षा सहित जिले के मुद्दे पर सांसद ने सादी चुप्पी
फुलेरा।( हेमंत शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) खबर जयपुर ग्रामीण के फुलेरा से है जहाँ लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद राव राजेन्द्र सिंह पहली बार कार्यकताओं व आमजन का अभिवादन करने न्यू कॉलोनी स्थित अग्रवाल पंचायत भवन पहुंचे। जहाँ मंच पर तो क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन जैसे ही स्थानीय पत्रकारों के द्वारा बिजली पानी चिकित्सा व शिक्षा के बारे में बात करनी चाही तो सांसद महोदय ने कहा कि अभी इन मुद्दों पर में कोई बात नहीं करना चाहता । वहीं सांसद के आगमन पर क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने फुलेरा कस्बे में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के ज्ञापन दिये । इस मौके पर पूर्व विधायक विमल कुमावत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
