Home latest 40 महिलाएं सावित्री बाई फूले अवार्ड से सम्मानित

40 महिलाएं सावित्री बाई फूले अवार्ड से सम्मानित

0

सावित्री बाई फुले अवॉर्ड्स सम्पन्न, महिला शिक्षा और शक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक प्रयास

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। साईनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सद्भावना के सिपाही संगठन द्वारा आज  सावित्री बाई फुले अवॉर्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में समाज में अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा को समर्पित अनेकों समाजसेवी कार्य करने वाली 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम झालाना कच्ची बस्ती स्थित चतुर्वेदी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। सद्भावना के सिपाही संगठन प्रमुख,पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम महिला शक्तिकरण एवं शैक्षिक को समर्पित स्व सावित्री बाई फुले के प्रेरणा पूर्ण जीवन को समर्पित रहा।

सावित्री बाई फूले के संघर्ष को याद किया

सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं और सामान्य जन को संबोधित करते हुए राजीव अरोड़ा ने वर्तमान तकनीकी आधारित युग में शिक्षा के महत्व की आवश्यकता को समझाते हुए स्व सावित्री बाई फुले के संघर्ष की गाथा को नमन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर गोमा सागर एवं सेवा दल के विभिन्न पदाधिकारी, जयपुर शहर के विभिन्न कांग्रेस कार्यकर्ता मदन निर्वाण, युवा नेता नीरज चतुर्वेदी , नितिन शारदा भगेरिया ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version