बामनवास, गंगापुर सिटी। (सुदीप कुमार गौड़ संवाददाता) जिले में बिजली कटौती एवं प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम झाडौली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के जीएसएस पर प्रदर्शन किया और पानी बिजली की सप्लाई देने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के नाम से ज्ञापन सौंपा।
