अजीतगढ ,नीमकाथाना ( कृपाल सिंह रैय्या संवाददाता ) खबर नीमकाथाना जिले के अजीतगढ़ से है जहां उप जिला अस्पताल में पीएमओ और चिकित्सा के बीच कहा सुनी होने का मामला सामने आया है । पीएमओ ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र स्वामी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया की अस्पताल परिसर में ही पीएमओ और चिकित्सा के बीच जमकर हाथापाई हुई। अस्पताल में चिकित्सक ड्यूटी कक्ष में झगड़ा हुआ। पीएमओ डॉक्टर अशोक कुमावत ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र स्वामी स्वीपर के क्वार्टर में रह रहे थे । कुछ दिनों पहले स्वीपर ने दिया था क्वार्टर खाली करने का प्रार्थना पत्र । क्वार्टर खाली करने की बात को लेकर डॉक्टर महेंद्र स्वामी और पीएम को बीच हुई और हाथा पाई। दोनों के बीच मारपीट और कहा सुनी के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन डॉक्टर महेंद्र स्वामी ने नहीं दी कोई रिपोर्ट। पीएमओ ने चिकित्सा मंत्री और सीएमएचओ को भेजी शिकायत। बोले स्वीपर का क्वार्टर खाली करने की बात पर भड़क गए डॉक्टर महेंद्र स्वामी। हालांकि डॉक्टर महेंद्र स्वामी ने किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है।
डॉ अशोक कुमावत
