दिल्ली। जालौर सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने आज रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा से मिलकर जालौर लोक सभा क्षेत्र में रेलवे की आ रही समस्या को लेकर चर्चा की।
चौधरी ने बताया कि नीति आयोग के आकांक्षी जिला के सुची में शामिल सिरोही जिला केन्द्र को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए। उन्होंने ने कहा कि संसदीय क्षेत्र स्थित सिरोही जिला केन्द्र आजादी के 74 वर्षों के बाद भी रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड पाया हैं। सिरोही वासियो को आज तक रेलवे नेटवर्क से जुडने का इंतजार है। सिरोही जिला केन्द्र को मारवाड बागरा और पिण्डवारा के मार्ग से रेलवे नेटवर्क से जोडा जाए। जिससे इस रेलवे मार्ग से सभी प्रमुख जैन तीर्थ 72 जीनालय, सुधामाता मंदिर, जिरावल, पावापुरी, जसवंतपुरा अभयारण्य, भैरोगढ़ आदि जुड़ जायगा। जालोर सिरोही के प्रमुख रिको औद्योगिक क्षेत्र मंडार रेवदर स्वरूपगंज के साथ साथ सिरोही जिला केन्द्र जहाँ वर्तमान में रेल सम्पर्क नहीं है यह रूट इन प्रमुख क्षेत्रो को कवर करेगा। इससे यहाँ की जनता को काफी सुविधा होगी तथा साथ ही साथ रेलवे के आय में अत्यधिक वृद्धि होने की सम्भावना है। सिरोही में रेलवे स्टेशन होने से जिले में पर्यटन एवं औधोगिकरण के साथ साथ रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे ।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि चेन्नई अहमादाबाद 22919/22920 सालासर ऐक्सप्रेस 22421/22422 तथा भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस 15623/15624 का विस्तार (वाया समदडी भीलडी) करने एवं गाँधी धाम से अमृतसर नई ट्रेन (वाया समदडी भीलडी) तक स्वीकृत ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर जल्द से जल्द चलाया जाए।
