जयपुर ।खबर जयपुर के जनाना अस्पताल से हैं जहां एक चौंकाने वाली घटना हुई ।दरअसल जनाना अस्पताल में मंगलवार रात एक 14 वर्षीय बालिका को लेकर एक महिला पहुंची और उसने बच्ची को गर्भवती बताते हुए अस्पताल में भर्ती कराया । 14 साल की गर्भवती की सूचना पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल की अधीक्षक डॉ कुसुम लता मीणा ने तत्काल इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अस्पताल में 14 साल की मासूम ने एक लड़के को जन्म दिया है ।जन्म के समय बच्चे का वजन 1 किलो था ।पुलिस प्रशासन अबोध बालिका और उसके परिजनों से इस बात का पता लगा रही है कि आखिरकार 14 साल की मासूम बच्ची कैसे गर्भवती हुई है। बाल विवाह हुआ है या किसी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसका खुलासा आने वाले एक-दो दिन में लगेगा ।अस्पताल परिसर में चर्चाओं का दौर जारी है। बालिका का बाल विवाह हुआ है और वह गर्भवती हुई है तो यह सरकार और प्रशासन के लिए बड़ा सवाल है और यदि इस बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई है तो भी पहन कहीं सरकार की भी बदमा
