Home rajasthan हेड कांस्टेबल को पुलिसकर्मियों ने नंगा कर नचाया , विरोध करने...

हेड कांस्टेबल को पुलिसकर्मियों ने नंगा कर नचाया , विरोध करने पर की गाली गलौज

0

उदयपुर। खबर उदयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में हेड कांस्टेबल को थाने के ही 5 अन्य जवानों पर पुलिस क्वार्टर में नंगा करके नचाने का मामला सामने आया है। वही विरोध करने पर साथी पुलिसकर्मियों ने पीड़ित पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज की और धमकी दी । जांच के बाद 5 पुलिसकर्मियों को लाइन में लगा दिया गया है। थाने के कांस्टेबल ने पुलिस थाने के कांस्टेबल हरकिशन, नंदकिशोर, कैलाश विश्नोई, हेड कांस्टेबल जगदीश, कॉन्स्टेबल पर डरा धमका कर कपड़े उतार देने और मारपीट करते हुए ऐसी हरकत की। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने जातिगत गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और थाने में रिपोर्ट लिखाने गया तब पुलिस के जवानों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। थाने में पुलिसकर्मियों की इस हरकत से पीड़ित पुलिस वाला काफी घबराया हुआ है। कहीं न कहीं ये एट्रोसिटी का मामला भी लगता है। क्योंकि ये पुलिस वाला जाती के आधार पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आ रहा है।

Previous articleमरीजों के साथ अस्पताल में मनाई दीवाली
Next articleएसडीपी डोनेट कर रामू ने बचाई महिला की जान
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version