Home rajasthan मरीजों के साथ अस्पताल में मनाई दीवाली

मरीजों के साथ अस्पताल में मनाई दीवाली

0

जयपुर। जब सारी दुनिया अपने घरों में अपने परिजनों के साथ दीदी वाले की दिवाली की खुशियां मना रहे थे तब डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया। जे के लोन चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड 3 में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों के साथ सर्जिकल वार्ड 3 की वार्ड प्रभारी व जे के लोन चिकित्सालय नर्सेज यूनियन अध्यक्षा नीलम कुमारी नावरिया द्वारा दीपावली का त्यौहार साथी नर्सेज, रेजिडेंट डॉक्टर्स व अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मनाया गया। जिसमें वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अतिउत्साह के साथ वार्ड के कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे वार्ड को रंग बिरंगी लाइटों , फूलों व अन्य सजावटी सामानों से सजाया। शाम को भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों ने वार्ड प्रभारी के साथ दीप जलाएं। नर्सेज यूनियन की अध्यक्षा नीलम कुमारी नावरिया व साथी नर्सेज द्वारा भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को मिठाइयां , टॉफी, व खिलौने वितरित किए गए। बच्चे व उनके परिजन बहुत ही खुश हुए और अपने सब दुःख भूलकर दीवाली को एंजॉय किया। । सभी ने नीलम कुमारी नावरिया उनके सहयोगी स्टाफ को वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों ने दीपावली जैसे त्यौहार पर घर जैसा माहौल प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version