Home crime स्वतंत्रता दिवस पर देर रात तक बिकी शराब

स्वतंत्रता दिवस पर देर रात तक बिकी शराब

0

सरकार के नियमों का मखौल उड़ाते शराब विक्रेता

आबकारी विभाग और पुलिस की टीम कर रही मात्र खानापूर्ति
— लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता) ।रेनवाल क्षेत्र में शराब दुकानदार आबकारी नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। रेनवाल शहर एवं आसपास के कई गांवों में शराब दुकानदारों ने 15 अगस्त (सूखा दिवस ) पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई, वहीं दूसरे दिन सुबह भी निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू कर दी।

इसकी पालना कराने के लिए आबकारी विभाग की टीम भी मात्र खानापूर्ति ही कर रही लगती है। पूरे क्षेत्र में एक भी कार्रवाई का मामला सामने नहीं आया है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240816-WA0055.mp4

राज्य सरकार द्वारा आबकारी नियमों के तहत सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक का समय शराब बिक्री का निश्चित किया हुआ है। लेकिन शराब ठेकेदार आबकरी विभाग की ओर से बेफिक्र नजर आते हैं। वहीं आबकारी विभाग भी आंखें मूंदे हुए है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेनवाल क्षेत्र के अलावा डूंगरी, पचकोड़िया, बधाल क्षेत्र की कुछ दुकानों पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240816-WA0053.mp4
शराब ठेके के बाहर बिकती शराब


गौरतलब है कि आबकारी विभाग को ठेंगा दिखाते हुए शराब दुकानदारों ने स्वतंत्रता दिवस को सूखा दिवस घोषित होने के बावजूद भी सुबह से देर रात तक चोरी छुपे शराब की बिक्री की। वहीं एक दिन बाद शुक्रवार को भी सुबह – सुबह ही अवैध रूप से शराब की बिक्री हुई। मॉनिटरिंग के नाम पर आबकारी विभाग टीम मात्र खानापूर्ति ही कर रही है। इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारी सुमेर सिंह से दूरभाष पर बात करनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240816-WA0052.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version