Home rajasthan सोमेश्वर महादेव मंदिर में सजी महाकाल तांडव की झांकी

सोमेश्वर महादेव मंदिर में सजी महाकाल तांडव की झांकी

0

जयपुर। पार्श्वनाथ कॉलोनी, अजमेर रोड स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में अंतिम सोमवार को महाकाल तांडव की झांकी सजाई गई। साथ भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें निर्माण नगर,थे ज्ञान विहार, रानीसती नगर तथा श्याम नगर के हजारों भक्तों ने दर्शन का लाभ लिया। मंदिर में जानकी महिला मंडल एवम् बजरंग भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भोलेनाथ के भजनों की धुन पर भक्तों ने झूमकर नृत्य का आनंद लिया।
मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष किरण गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को विशेष झांकियों और भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि दर्शनों के लिए पधारे भक्तों ने कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइड लाईन की पालना करते हुए दर्शनों का लाभ उठाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version