
सुमेरपुर । अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता नगरपालिका सभागार में गुरुवार को नगरपालिका की प्रशासनिक व वित्त कमेटी की बैठक रखी गई। जिसमें विकास कार्यों समेत स्थानांतरित हुए कर्मचारियों द्वारा सरकारी क्वार्टर खाली नहीं करने का मामला सदस्यों ने उठाया। पालिकाध्यक्ष उषा कंवर राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। पालिका अधिशाषी अधिकारी ओमप्रकाश दाधीच ने बताया कि बैठक में भूमि संबंधित प्रकरणों पर चर्चा हुई। इसी प्रकार वित्त कमेटी की बैठक गीता सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बारिश के दौरान शहर की विभिन्न सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और मुख्य मार्गों पर जगह जगह हुए गड्ढों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत बारिश के बाद करवाई जाएगी। इसके टैंडर भी हो चुके हैं। कमेटी सदस्यों ने बताया कि नगरपालिका के कर्मचारियों का स्थानांतरण हो जाने के बाद भी पालिका स्वामित्व वाले क्वार्टर खाली नहीं कर रहे हैं। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष चत्रभुज शर्मा, कमेटी सदस्य महेंद्र माली, पूनमसिंह परमार, चतराराम मेघवाल, रमेशकुमार राखेचा, प्रेमचंद बरुत मौजूद रहे।