Home rajasthan बरसात से मकान ढहा 3 की मौत, तवर ने जताया शोक

बरसात से मकान ढहा 3 की मौत, तवर ने जताया शोक

0

कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने किया बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

जैसलमेर ।(महेंद्र सिंह संवाददाता) जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने आज मोहनगढ़ कस्बे के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों से जानकारी ली,
लगातार बारिश के कारण मोहनगढ़ में सोमवार को अति वृष्टि से एक घर ढ़ह गया जिससे दबने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी तंवर ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया धैर्य रखने के साथ मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ,तंवर ने प्रभावित परिवार के सदस्यों से विस्तृत जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन से शीध्र सहायता दिलवाने की बात कही।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0005.mp4

,तत्पश्चात तंवर ने मोहनगढ़ कस्बे के राम पुरा बस्ती में जल भराव की समस्या से परेशान लगभग 50 घरों की तरफ जा कर पीड़ितों से वार्ता की वार्ता के पश्चात उप खण्ड अधिकारी जैसलमेर से फोन पर वार्ता कर पानी की शीध्र निकासी के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा और मांग की कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र से पानी निकला जाएं अन्यथा ओर अधिक वर्षा होने पर ये मकान ध्वस्त हो सकते हैं ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0004.mp4


जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री पर संवेदनहीन होने क आरोप लगाया। तंवर ने कहा कि जब प्रभारी मंत्री जैसलमेर थे और मोहनगढ़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु इस प्राकृतिक आपदा से हुई तो सरकार के मंत्री की जिम्मेदारी है कि वो संवेदनशील हो कर पीड़ित परिवार की शुध लेते उनके संकट में ढ़ाढस बांधने आते उनके दर्द को बांटते ।

जिला अध्यक्ष के साथ महासचिव रुपचंद सोनी मोहनगढ़ मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार खत्री उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version