Home rajasthan सायला मृतक छात्र की हत्यारोपी के समर्थन में आयोजित सभा में कलेक्टर,...

सायला मृतक छात्र की हत्यारोपी के समर्थन में आयोजित सभा में कलेक्टर, एसपी ने बजाई तालियां, विरोध

0

सायला। जालोर जिले के सायला के सरस्वती स्कूल में टीचर की पिटाई से छात्र की मौत के बाद टीचर के समर्थन में सर्व समाज उतर गया है। सर्व समाज द्वारा आयोजित सभा में जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे। जिन्होंने सभा का समर्थन करते हुए तालियां बजाई। अब तक की भूमिका भी कलेक्टर, एसपी की एक तरफा ही है। जो पहले ही दिन से इस बात की पैरवी कर रहे है कि यहां मटकी वाली बात सही नहीं है हां स्टूडेंट के साथ मारपीट जरुर हुई है। मारपीट में एक मासूम छात्र की मौत हो जाती है। मटकी वाली बात को पहले दिन से ही कलेक्टर, एसपी नकार रहे तो अधिनस्थ अधिकारी कैसी रिपोर्ट देंगे। दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद दलित- आदिवासी समाज ने कलेक्टर, एसपी को हटाने की मांग की है। आरक्षित वर्ग का कहना है कि जांच से पूर्व ही क्लीन चिट देना कहां का न्याय है। कलेक्टर और एसपी के रहते पीड़ित परिवार को न्याय मिलना मुश्किल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version