Home rajasthan सतीश पूनियां ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को घर जाकर...

सतीश पूनियां ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को घर जाकर दी श्रद्दांजलि

0

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अतरौली, अलीगढ़ पहुंचकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

डॉ. पूनियां ने स्व. कल्याण सिंह के सुपुत्र सांसद राजवीर सिंह और पौत्र उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती इत्यादि भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

7

डॉ. पूनियां ने कहा कि, एक सच्चे राम भक्त, भारतीय राजनीति में जन सेवा के पर्याय, लोकप्रिय जननेता श्रद्धेय कल्याण सिंह द्वारा राजस्थान के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का राजस्थान प्रदेश सदैव ऋणी रहेगा। वे राष्ट्रवाद एवं हिंदुत्व की बुलंद आवाज थे, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में लगाया। वे भारतीय राजनीति के ऐसे नक्षत्र थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद व हिंदुत्व के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया और उत्तरप्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किये थे।

उन्होंने कहा कि, स्व. कल्याण सिंह राजनीतिक इच्छाशक्ति व दृढ़ता के प्रतीक थे, मैं उन दिनों का साक्षी हूं जब विद्यार्थी परिषद में काम करता था और भगवान श्रीराम जन्मभूमि का आंदोलन देश में विराट रूप ले चुका था।

कल्याण सिंह में रणनीतिक कौशल, बुद्धि चातुर्य, और एक सफल राजनेता के गुण थे। उन्होंने राष्ट्रवाद की उदात्त भावना को अपने जीवन में साक्षात रूप से जिया। कल्याण सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, वे भाजपा के उन वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं में से थे, जिन्होंने शुरुआती दौर में भाजपा को ताकत और ऊंचाइयां दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version