Home rajasthan सचिन पायलट के माथे पर मशाल गिरी, बाल झुलसे ,बड़ा हादसा...

सचिन पायलट के माथे पर मशाल गिरी, बाल झुलसे ,बड़ा हादसा टला

0
पायलट के सर पर जलती मशाल गिरते हुए

जयपुर । कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर में आयोजित युवक कांग्रेस की ओर से मशाल जुलूस में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे । दरअसल युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। सचिन पायलट मशाल जुलूस में शामिल हुए।

इसी दौरान सचिन पायलट के सर पर गिरी जलती मशाल

लेकिन इस दौरान अचानक से भीड़ में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथ से जलती हुई मशाल सचिन पायलट के सिर से टकरा गई, इससे पायलट के सर के बाल झुलस गए 10 साल के छोटे ही पायलट खुद भी पायलट की सतर्कता और कार्यकर्ताओं की फुर्ती से पायलट बच सकें ।बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग को बुझाया और सब ने राहत की सांस ली। एक बार तो मशाल जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए लेकिन किसी तरह की अनहोनी नहीं होने से सब ने राहत की सांस ली।

सर पर जलती मशाल गिरने के बाद खुद को बचाते सचिन पायलट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version