Home rajasthan संत रविदास जयंती संविधान बचाओ रैली निकाली गई

संत रविदास जयंती संविधान बचाओ रैली निकाली गई

0

जयपुर । रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में सुबह “बीएस4” ( भारतीय संविधान, सम्मान,सुरक्षा, संवर्धन) अभियान के तहत महेश नगर, जयपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूवात महेश नगर, 80 फीट रोड स्थित डाक्टर अंबेडकर पार्क से होते हुए महेश नगर बी ब्लॉॉक कॉलोनी से होते हुए वापस अंबेडकर पार्क पर समापन हुआ। जिसके अंतर्गत चेतना रैली के माध्यम से लोगों को संविधान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। रैली का संचालन बामसेफ के राज्य अध्यक्ष मू. जयनारायण द्वारा किया गया। संविधान चेतना रैली में कालोनी वासियों ने भाग लेकर संविधान को जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version