Home rajasthan श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन की तैयारियों में जुटे युवा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन की तैयारियों में जुटे युवा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


नावां सिटी। मनीष पारीक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधाकृष्ण भगवान के मंदिर प्रांगण में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” का त्यौंहार कुमावत सेवा समिति, नावां के सौजन्य से 26 अगस्त को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के युवा तैयारियों में जुटे हुए है। समाज सेवी मोहन नागा ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन पर कुमावत समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रसिद्ध गायक कलाकारों के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस महोत्सव में बाबा अमरनाथ की गुफा, खाटू श्याम जी का दरबार सहित अन्य अनेक मनमोहक व सजीव झांकियां भी दर्शाई जाएंगी। इस भव्य आयोजन पर कुमावत समाज नावां की प्रतिभाओं के लिए सम्मान समारोह भी रखा गया है। जिसके अन्तर्गत सत्र् 2023-24 में कक्षा 10 वीं, 12 वीं, स्नात्तक व स्नातकोत्तर परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को व जिन बच्चों का आईआईटी, नीट, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में चयन हुआ है उनको सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गत जन्माष्टमी से इस जन्माष्टमी तक जिन प्रतिभाओं का राजकीय सेवा में चयन हुआ है उनको व जिन प्रतिभाओं ने खेलकूद के क्षैत्र में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड, सिल्वर या ब्रांस मैडल प्राप्त किया है अथवा जिन्होंने कोई अन्य क्षैत्र में समाज का नाम रोशन किया है, उन सभी प्रतिभाओं को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Previous articleकामां के बाजार भी रहे बंद
Next articleडिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version