Home rajasthan श्रावण सोमवार पर भोले का किया अभिषेक

श्रावण सोमवार पर भोले का किया अभिषेक

0


सीकर योगेश ऋषिका वरिष्ठ संवाददाता सावन महीना आज से शुरू हो चुका है। 19 अगस्त तक चलने वाले इस सावन महीने में भक्त भगवान शिव का दूध, जल और पंचामृत से अभिषेक करेंगे। आज सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। कोई भगवान का अभिषेक कर रहा है तो कोई भगवान शिव को बिल्वपत्र चढ़ा रहा है। सीकर के रामलीला मैदान स्थित राधा दामोदर मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती के गीत गाकर सावन महीने के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा की। इसी तरह गुरुद्वारे के नजदीक शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव के भजन गाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version