Home rajasthan शाही लवाजमे के साथ तीज माता की सवारी

शाही लवाजमे के साथ तीज माता की सवारी

0

नगरपालिका मण्डल के तत्वावधान में निकाली
फुलेरा (हेमन्त शर्मा वरिष्ठ संवाददाता)
नगरपालिका मण्डल के तत्वावधान में बुधवार को श्रीरामनगर स्थित लीलाधर बाबा की बगीची से पालिकाध्यक्षा संगीता अग्रवाल व पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर तीज माता की सवारी को रवाना किया। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारीयों के अलावा भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह शेखावत, पार्षद अमरचंद सैनी, प्रमोद मीणा, जितेन्द्र वर्मा, सरदारसिंह चौधरी, यतेंद्र झांकडा, पूजा भाटी सहित पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सीपी कटारा, शैलेन्द्र शर्मा, दुर्गासिंह नरुका व अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद बैण्ड-बाजे के साथ तीज माता की सवारी पांचबत्ती चौराहा, अण्डरपास होते हुए गणेश मंदिर, न्यू कालाेनी, बस स्टेण्ड, गांधीचौक से सब्जी मंडी सडक होते हुए बालाजी बाईपास से इन्द्रा बाजार होते हुए मेला स्थल गणगौरी बाजार में पहुंची।

रंगीन रोशनी से मेला स्थल गणगौरी बाजार को सजाया गया, भव्य आतिशबाजी की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोगों के द्वारा सवारी पर पुष्पवर्षा भी की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version