Home latest विधायक भरत सिंह ने की प्रमोद जैन भाया को बर्खास्त करने की...

विधायक भरत सिंह ने की प्रमोद जैन भाया को बर्खास्त करने की मांग

0

आत्मदाह करने की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

कोटा । राजस्थान में अवैध खनन को लेकर खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रमोद जैन भाया को बर्खास्त करने की मांग की है। कुंदनपुर ने कहा कि बारां जिला अवैध खनन के मामले में नंबर वन है। ऐसे में खान मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। साथियों ने पत्र में लिखा है कि क्या मुख्यमंत्री जी अवैध खनन रोकने के लिए भरतपुर के साधु की तरह आत्मदाह करना ही एकमात्र रास्ता है तो फिर मेरे आत्मदाह का इंतजार करें।

भरत सिंह ने दी आत्मदाह की चेतावनी

आपको बता दें कि भरत सिंह कुंदनपुर लगातार प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं और खनन घोटाले के आरोप लगाते रहे हैं। पिछले 3 साल से प्रमोद जैन भाया को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। अब तक दर्जनों पत्र लिख चुके हैं, ऐसे में इस बार उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी है यदि इस धमकी के बाद भी सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है ,तो भरत सिंह कुंदनपुर कोई कठोर कदम भी उठा सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version